चक्रवात से प्रभावित मेडागास्कर की सहायता के लिए भारतीय नौसेना द्वारा कौन सा मिशन लांच किया गया है?

उत्तर – ऑपरेशन वैनिला

भारतीय नौसेना चक्रवात से प्रभावित मेडागास्कर के लोगों को मानवीय सहायता व आपदा राहत प्रदान कर रही है। मेडागास्कर के लोगों की सहायता के लिए भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन वैनिला लांच किया है। हाल ही में मेडागास्कर में ‘डिअने’ नामक चक्रवात आया था, जिसके कारण देश में भारी तबाही हुई। मेडागास्कर द्वारा सहायता की मांग के बाद भारतीय नौसेना के पोत ऐरावत को आपदा राहत मिशन के लिए भेजा गया। भारतीय नौसेना स्थानीय लोगों की सहायता के लिए मेडिकल कैंप की स्थापना कर रही है, इसके अलावा लोगों के लिए ज़रूरी वस्तुओं की आपूर्ति भी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *