कोविड-19 टीकों पर भारत-बेल्जियम सहयोग : मुख्य बिंदु

भारत और बेल्जियम ने दुनिया भर में कोविड-19 टीके और चिकित्सीय सामग्री वितरित करने के लिए सहयोग पर सहमती जताई है। भारत के पास वैक्सीन निर्माण क्षमता है, जबकि बेल्जियम लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति में अपनी भूमिका निभाएगा। इस प्रकार, दोनों देश यह सुनिश्चित करेंगे कि कोविड-19 टीका दुनिया भर में पहुँच सके।

महत्व

कोविड-19 महामारी से पूरा विश्व प्रभावित हुआ है। इसलिए, एक प्रभावी कोविड-19 वैक्सीन को सभी देशों को वितरित करना एक बड़ी लॉजिस्टिक्स चुनौती है। भारत और बेल्जियम के बीच यह सहयोग 21वीं सदी में सबसे बड़ा वितरण का प्रयास है। भारत और बेल्जियम वैश्विक हब बेल्जियम के माध्यम से भारत से वैक्सीन कार्गो परिवहन को बढ़ावा देंगे। बेल्जियम को अपने एयरकार्गो और बेल्जियम के हवाई अड्डों के माध्यम से टीकों के संचालन में विशेषज्ञता हासिल है।

बेल्जियम का महत्व

• बेल्जियम और भारत महत्वपूर्ण व्यापारिक देश हैं।
• साथ ही, विश्व आर्थिक फोरम (WEF) ने कहा है कि बेल्जियम ने उद्योग, अकादमी और सरकार के साथ मिलकर अनुसन्धान व विकास में का शीर्ष स्थान हासिल किया है।
• इसके अलावा, बेल्जियम दूसरा सबसे बड़ा दवा निर्यातक है।
• बेल्जियम यूरोपीय संघ में वैक्सीन विकास का लीडर है।
• यह एक महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक हब भी है और इसकी 500 मिलियन उपभोक्ताओं तक पहुंच है।
• बेल्जियम बायोफार्मा सेक्टर में भी एक अग्रणी देश है।

चुनौतियां

टीकों का वितरण करते समय दोनों देश विभिन्न चुनौतियों का सामना करेंगे। इन चुनौतियों में टीका सुरक्षा, लाभार्थियों की प्राथमिकता, कोल्ड चेन प्रबंधन, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, निगरानी और रिपोर्टिंग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *