केरल में चींटी की नई प्रजाति ‘Ooceraea joshii’ खोजी गई

हाल ही में, भारत में एक दुर्लभ चींटी जीनस Ooceraea की दो नई प्रजातियों की खोज की गई है। यह प्रजातियां तमिलनाडु और केरल में खोजी गयी हैं।

मुख्य बिंदु

Ooceraea जीनस की नई खोजी गयी प्रजाति एंटेना सेगमेंट की संख्या के मामले में दूसरों से भिन्न है। इन दो चींटी प्रजातियों में से एक का नाम Ooceraea joshii रखा गया है। यह प्रजाति केरल के पेरियार टाइगर रिजर्व में पाई गई थी। इसका नाम प्रोफेसर अमिताभ जोशी के सम्मान में Ooceraea joshii रखा गया है। अमिताभ जोशी जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च (JNCASR) के एक जीवविज्ञानी हैं। JNCASR विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) का एक स्वायत्त संस्थान है।

यह दो नई चींटी प्रजातियां ऐसी पहली प्रजातियां हैं जिनके जीनस में दस खंडों वाले एंटीना हैं। उन्हें पंजाबी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हिमेंदर भारती के नेतृत्व में एक टीम द्वारा खोजा गया था।

वर्तमान में, Ooceraea जीनस की 14 प्रजातियां हैं और इसमें से 8 प्रजातियों में नौ-खंड वाले एंटीना हैं, जबकि 5 में ग्यारह खंडों वाले एंटीना हैं और 1 प्रजातियों में आठ खंडों वाले एंटीना हैं।

भारत में अब तक इस जीनस की दो प्रजातियां हैं; एक में नौ-खंड वाले एंटीना हैं और दूसरी में ग्यारह खंडों वाले एंटीना हैं। नई चींटी प्रजातियों की खोज को ‘ZooKeys’ जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *