किस भारतीय वैज्ञानिक ने हाल ही में “2019 जर्मन केमिस्ट्री प्राइज” जीता?

उत्तर – डॉ. अंकुर पटवर्धन

हाल ही में चौथी ग्रीन एंड सस्टेनेबल केमिस्ट्री कांफ्रेंस में “एलसेविएर फाउंडेशन-ISC3 ग्रीन एंड सस्टेनेबल केमिस्ट्री चैलेंज” अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। डॉ. अंकुर पटवर्धन ने इस प्रतिस्पर्धा में “बटरफ्लाई एट्रेक्टेंट फॉर पोलीनेशन एंड इकोसिस्टम हेल्थ”नामक आईडिया प्रस्तुत किया। उनके इस आईडिया को द्वितीय पुरस्कार में 25,000 यूरो प्रदान किये गये। डॉ. पटवर्धन वर्तमान समय में अबासाहेब गरवारे कॉलेज, पुणे में अन्नासाहेब कुलकर्णी जैवविविधता विभाग के प्रमुख हैं। उन्होंने यह प्रोजेक्ट आईडिया तेजेस्विनी पचपोर तथा दत्तात्रेय नाइक की सहायता से तैयार किया। डॉ. पटवर्धन महाराष्ट्र राज्य जैव विविधता के सदस्य भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *