किस भारतीय को यूनिसेफ के डैनी काये मानवाधिकार पुरस्कार प्रदान किया जायेगा?

उत्तर – प्रियंका चोपड़ा

यूनिसेफ ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को डैनी काये मानवाधिकार पुरस्कार के लिए चुना है। प्रियंका चोपड़ा बच्चों की शिक्षा के लिए काफी कार्य करती हैं। वे यूनिसेफ की गुडविल एम्बेसडर हैं। वे संयुक्त राष्ट्र के “गर्ल अप” अभियान का हिस्सा भी हैं। वे भारत में विभिन्न NGO से जुड़ी हुई हैं जो बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए कार्य करते हैं।

यूनिसेफ (United Nations International Children’s Emergency Fund)

यूनिसेफ बाल अधिकारों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी है। इसकी स्थापना 11  दिसम्बर, 1946  को हुई  थी। इसका मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित है। वर्तमान में यूनिसेफ के अध्यक्ष तोरे हेट्रेम हैं। यह संस्था विश्व भर में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य तथा कल्याण के लिए कार्य करती है।

डैनी काये मानवाधिकार पुरस्कार

इस पुरस्कार का नाम अभिनेता डैनी काये के नाम पर रखा गया है, वे अमेरिकी अभिनेता, गायक व डांसर थे। वे 1954 में यूनिसेफ के पहले गुडविल एम्बेसडर बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *