किस उच्च न्यायालय ने हाल ही में जानवरों को “कानूनी व्यक्ति” घोषित किया है?

उत्तर –  पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय

पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय ने हाल ही में स्पष्ट किया है कि सभी जानवरों को इंसानों की तरह कानूनी अधिकार प्राप्त हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश से हरियाणा के लिए 29 गायों को निर्दयी तरीके से पैक करके ले जाया जा रहा था, इसकी सूचना उच्च न्यायालय को दी गयी। इसके जवाब ने जस्टिस राजीव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जानवरों को केवल संपत्ति तक ही सीमित नहीं किया जा सकता। इस आदेश में परिवहन के लिए जानवरों के उपयोग पर भी काफी बातें कही गयी हैं, जानवरों से अत्यंत ख़राब मौसम में वाहन खींचने का कार्य नहीं किया जा सकता है, जानवर पर लादे जाने वाले भार की सीमा भी निश्चित की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *