उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से भयानक बाढ़ आई

7 फरवरी को उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से भयानक बाढ़ आई, जिसके चलते ऋषि गंगा पॉवर प्रोजेक्ट और NTPC के प्रोजेक्ट में काम करने वाले लगभग 150 लोग लापता बताये जा रहे हैं। फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है।

मुख्य बिंदु

7 फरवरी को जोशीमठ के तपोवन क्षेत्र में एक ग्लेशियर टूट गया था। इसके बाद अलकनंदा नदी और धौलीगंगा नदी में हिमस्खलन और बाढ़ के बाद भारी तबाही हुई। इस घटना में कई लोगों की मृत्यु भी हुई और बड़ी संख्या में लोग लापता भी हैं। इसके अलावा ऋषि गंगा पॉवर प्रोजेक्ट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वर्तमान में NDRF, SDRF, ITBP और भारतीय सेना की टीमें राहत व बचाव कार्य कर रही हैं। इस घटना की पूरी जांच के लिए विशेषज्ञों की टीमें उत्तराखंड भेजी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *