आशा भोसले को ‘महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया
महान गायिका आशा भोसले को वर्ष 2020 के लिए ‘महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार’ (Maharashtra Bhushan Award) प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उप-मुख्यमंत्री अजित पवार और संस्कृति मंत्री अमित देशमुख की एक समिति ने इस संबंध में एक बैठक की।
महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार (Maharashtra Bhushan Award)
यह महाराष्ट्र का सर्वोच्च और सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है, यह महाराष्ट्र सरकार द्वारा वार्षिक रूप से प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार पहली बार वर्ष 1995 में प्रदान का गया था। शुरू में यह पुरस्कार साहित्य, कला, खेल व विज्ञान के क्षेत्रों में प्रदान किया जाता था, अब इसमें सामाजिक कार्य, पत्रकारिता, लोक प्रशासन और स्वास्थ्य सेवा को भी शामिल किया गया है। इस पुरस्कार उपरोक्त क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि के लिए प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के तहत 10 रुपये की नकद राशि प्रदान की जाती है। इसके लिए विजेताओं का चयन महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित समिति द्वारा किया जाता है।
आशा भोंसले (Asha Bhosle)
आशा भोंसले भारत की महान गायिका हैं, उनका जन्म 8 सितम्बर, 1933 को हुआ था। उन्हें हिंदी सिनेमा में उनके पाशर्वगायन के लिए जाना जाता है। उनके वर्ष 2002 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें पद्मविभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।