अंतरिक्षयात्री क्रिस्टीना कोच किस अन्तरिक्ष एजेंसी के लिए कार्य करती हैं?

उत्तर – नासा

नासा की अंतरिक्षयात्री क्रिस्टीना कोच सबसे लम्बी एकल अन्तरिक्ष उड़ान भरने वाली महिला बन जायेंगी। अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन में उनके मिशन को बढ़ाकर 328 दिन कर दिया है। क्रिस्टीना कोच अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन में 14 मार्च, 2019 को पहुंची थीं, वे फरवरी, 2020 तक वहीं पर रहेंगीं। इससे पहले नासा की अन्तरिक्ष यात्री पेग्गी व्हिटसन ने 2016-17 में अंतर्राष्ट्रीय  अन्तरिक्ष स्टेशन में 288 दिन तक रहने का रिकॉर्ड बनाया था, अब यह रिकॉर्ड क्रिस्टीना कोच तोड़ेंगी। इस वर्ष एंड्रू मॉर्गन और जेसिका मायर भी अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन में क्रिस्टीना कोच से जुड़ेंगे। इस दौरान नासा अन्तरिक्षयात्रियों के शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करेगा, यह अध्ययन चन्द्रमा तथा मंगल ग्रह के मानवीय मिशन के लिए काम आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *