हाल ही में किस भारतीय को मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया?

उत्तर –  प्रतिभा पाटिल

भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को मेक्सिको का विदेशी नागरिकों को प्रदान किया जाने वाला उच्चतम नागरिक सम्मान “आर्डर ऑफ़ द एज़्टेक ईगल” प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान भारत में मेक्सिको की एम्बेसडर मेल्बा प्रिया ने पुणे में प्रदान किया।

ऑर्डर ऑफ़ एज़्टेक ईगल

यह मेक्सिकन सम्मान प्रथा का हिस्सा है, यह किसी विदेशी को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इसकी स्थापना दिसम्बर 1933 में राष्ट्रपति अबेलार्दो एल. रोड्रीगेज़ ने की थी। यह मेक्सिको के नागरिकों को दिए जाने वाले कोंदेकोरासियोन मिगुएल हिदाल्गो और बेलिसारियो दोमिन्गेज़ मैडल ऑफ़ ऑनर के समान है। यह सम्मान विदेश मंत्री तथा राष्ट्रपति के नेतृत्व में गठित परिषद् के निर्देशों के अनुसार प्रदान किया जाता है। इससे पहले यह सम्मान बिल गेट्स अमर्त्य सेन, नेडीन गोर्डिमेर जैसे व्यक्तियों को यह सम्मान दिया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *