संयुक्त राष्ट्र मानव बस्ती कार्यक्रम (यू.एन. हैबिटैट) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?

उत्तर –  नैरोबी (केन्या)

संयुक्त राष्ट्र मानव बस्ती कार्यक्रम (यू.एन. हैबिटैट) के पहले सत्र का आरम्भ 27 मई, 2019 को केन्या के नैरोबी में यू.एन. हैबिटैट के मुख्यालय में हुआ। इसमें भारत को कार्यकारी बोर्ड के लिए चुना गया है। 2019 की सभा के लिए थीम “शहरों व समुदायों में बेहतर जीवन के लिए नवोन्मेष” रखी गयी है। इस प्रथम सभा का आयोजन पांच दिन तक किया जायेगा। इस सभा में चार राष्ट्राध्यक्ष, 40 से अधिक मंत्री, 116 देशों से उच्च स्तरीय प्रतिनिधि तथा 3000 डेलिगेट हिस्सा ले रहे हैं। पहले सत्र में यू.एन. हैबिटैट स्ट्रेटेजिक प्लान 2020-25 की समीक्षा की जायेगी। इस दौरान न्यू अर्बन एजेंडा के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा भी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *