हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे वा लोन और क्याव सो ओऊ किस देश से सम्बंधित हैं?

उत्तर –  म्यांमार

म्यांमार ने वा लोन और क्याव सो ओऊ को जेल से मुक्त कर दिया है, गौरतलब है कि रायटर्स समाचार एजेंसी के इन दो पत्रकारों ने जेल में 500 से अधिक दिन बिताये। इन दोनों पत्रकारों को सितम्बर में दोषी करार दिया गया था और उन्हें सात वर्ष कैद की सजा दी गयी थी। म्यांमार के राष्ट्रपति विन मिंट ने 6,520 कैदियों को हाल ही में क्षमादान दिया, इन कैदियों की सूची में रायटर्स के यह दो पत्रकार भी शामिल हैं।

पृष्ठभूमि

वा लोन और क्याव सो ओऊ म्यांमार में 10 रोहिंग्या मुसलमानों की हत्या की जाँच पर कार्य कर रहे थे, इन 10 रोहिंग्या मुसलमानों की हत्या का आरोप सुरक्षा बलों तथा बौद्ध नागरिकों पर लगा था। यह घटना म्यांमार के रखीन प्रांत में घटित हुई थी। अगस्त, 2017 के बाद रोहिंग्या मुसलमानों ने बड़ी संख्या में म्यांमार से पलायन किया था। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इस घटनाक्रम में 7,30,000 से अधिक रोहिंग्या मुलसमान म्यांमार से भागकर बांग्लादेश चले गये थे। म्यांमार में मानवाधिकारों के उल्लंघन इस घटना की विश्व भर में निंदा की गयी थी। इसके बाद दिसम्बर, 2017 में वा लोन और क्याव सो ओऊ को गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *