हाल ही में राष्ट्रीय पुलिस स्मरण दिवस कब मनाया गया?

भारत में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर देश के लिए अपने जीवन की क़ुरबानी देने वाले पुलिसकर्मियों को याद किया जाता है। 1959 में चीनी सेना ने घात लगाकर लद्दाख में 10 पुलिस के जवानों की हत्या की थी। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में दिल्ली के चाणक्यपुरी में 6.12 एकड़ भूमि पर राष्ट्रीय पुलिस स्मारक की स्थापना की गयी है। यह राष्ट्रीय पुलिस स्मारक देश की सभी राज्य के पुलिस बल तथा केन्द्रीय पुलिस संगठनों का प्रतिनिधित्व करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *