नागालैंड स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

नागालैंड स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 1 दिसम्बर को मनाया जाता है| नागालैंड के पूर्व में म्यांमार, उत्‍तर में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम में असम और दक्षिण में मणिपुर से घिरा हुआ है। इसकी राजधानी कोहिमा है और इसे ‘पूरब का स्विजरलैंड’ भी कहा जाता है। नागालैंड राज्‍य का क्षेत्रफल 16,579 वर्ग किमी है। 2001 का जनगणना के अनुसार इस राज्य की आबादी 19,88,636 है। असम घाटी की सीमा से लगे क्षेत्र के अलावा इस राज्‍य का क्षेत्र अधिकांशत: पहाड़ी है। इसकी सबसे ऊंची पहाड़ी का नाम सरमती है जिसकी ऊंचाई 3,840 मीटर है। यह पर्वत शृंखला नागालैंड और म्‍यांमार के मध्य एक प्राकृतिक सीमा रेखा का निर्माण देती है। नागालैंड 1 दिसंबर, 1963 को भारतीय संघ का 16 वां राज्य बना था|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *