विश्व की सबसे कठिन साइक्लिंग रेस कौनसी है?

विश्व की सबसे कठिन साइक्लिंग रेस ‘रेस क्रॉस अमेरिका’ है| इस रेस में खिलाड़ी की मानसिक और शारीरिक क्षमता का पता लगता है। इसमें तीन इवेंट होते हैं-व्यक्तिगत, व्यक्तिगत और टीम, टीम इवेंट। इसमें साइक्लिस्ट को 3000 मील यानी 4828 किमी तक साइक्लिंग करनी होती है। इसका ट्रैक वेस्ट कोस्ट से शुरू होकर ईस्ट कोस्ट पर खत्म होता है। इसमें कोई स्टेज नहीं होती। यह टूर डी फ्रांस (2200 मील) से भी लंबी रेस है। रास्ते में माउंटेन और नदियां भी क्रॉस करनी होती है। इसमें साइक्लिस्ट को 175000 फीट की क्लाइंबिंग करनी होती है। साइक्लिस्ट 12 राज्य और अमेरिका की सबसे बड़ी चार नदियां (कोलोरोड़ा, मिसिसिपी, मिसौरी और ओहियो) क्रॉस करनी पड़ती है। सबसे पहली रेस पहले 1982 में आयोजित की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *