हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे अभिषेक वर्मा किस खेल से सम्बंधित हैं?
उत्तर – निशानेबाजी
भारतीय निशानेबाज़ अभिषेक वर्मा ने बीजिंग में जारी अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी संघ (ISSF) विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता, यह पदक उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता है। इस इवेंट के फाइनल में अभिषेक वर्मा ने 242.7 अंक प्राप्त किये। इस इवेंट में रूस के अर्तेम चेर्नुसोव ने 240.4 अंक के साथ रजत पदक जीता जबकि कोरिया के हान सेउंगवू ने 220 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। अभिषेक ने इस स्वर्ण पदक के साथ 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए भी कोटा प्राप्त कर लिया है। वे 2020 के टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पांचवें निशानेबाज़ बन गये हैं। उनसे पहले दिव्यांश पंवर, सौरभ चौधरी, अंजुम मोदगिल तथा अपुर्वी चंदेला ने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
अभिषेक वर्मा
अभिषेक वर्मा भारतीय शूटर हैं, उनका जन्म 1 अगस्त, 1989 को हुआ था। उन्होंने 2018 में एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। 2018 में विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में रजत पदक जीता था।