भारतीय वन सर्वेक्षण की रिपोर्ट

भारतीय वन सर्वेक्षण की स्थापना 1981 में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के तत्वावधान में की गई थी। इसका मुख्यालय देहरादून में है। इसका कार्य समय-समय पर वन और भूमि संसाधनों में होने वाले परिवर्तनों की निगरानी करना और राष्ट्रीय योजना, संरक्षण और सतत विकास के लिए डेटा प्रदान करना है। यह वन आच्छादन पर द्विवार्षिक सर्वेक्षण करता है। हाल ही में FSI के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 22 फरवरी से 1 मार्च के बीच ओडिशा में कम से कम 5,291 जंगल की आग दर्ज की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *