रूस ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए कार्गो शिप लॉन्च किया

रूस ने 14 फरवरी, 2021 में एक नई कार्गो शिप लॉन्च किया। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में सात चालक दल के सदस्यों को माल पहुंचाने के लिए इस कार्गो शिप को लॉन्च किया गया था।

मुख्य बिंदु

  • रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोसमोस ने प्रोग्रेस एमएस-16 कार्गो शिप लॉन्च किया। इसे प्रोग्रेस 77 भी कहा जाता है।
  • इस कार्गो शिप को कजाकिस्तान के बैकोनूर कोस्मोड्रोम की साइट 31 से सोयूज रॉकेट का उपयोग करके लॉन्च किया गया था।
  • यह कार्गो शिप 15 फरवरी, 2021 को आईएसएस पहुंचा।
  • प्रोग्रेस 77 लगभग 2,460 किलोग्राम कार्गो ले जा रहा है।
  • इसमें 1,400 किलोग्राम अनुसंधान और चालक दल की आपूर्ति सामग्री जैसे कि भोजन और कपड़े शामिल हैं।
  • यह ISS के Zvezda सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम के लिए ताजे पानी, नाइट्रोजन गैस और प्रणोदक की आपूर्ति भी करेगा।

सोयूज रॉकेट

यह 152-फुट लंबा प्रक्षेपण वाहन है जिसमें तीन चरण होते हैं।  रॉकेट के दूसरे चरण जिसे कोर स्टेज भी कहा जाता है, को एक RD-108A इंजन द्वारा संचालित किया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS)

यह एक मॉड्यूलर स्पेस स्टेशन या रहने योग्य कृत्रिम उपग्रह है। इसे निम्न पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया है। यह एक बहुराष्ट्रीय सहयोगी परियोजना है जिसमें पांच अंतरिक्ष एजेंसियों की भागीदारी शामिल है, संयुक्त राज्य अमेरिका से नासा, रूस से रोस्कोस्मोस, जापान से जाक्सा, यूरोप से ईएसए और कनाडा से सीएसए। इस स्टेशन को दो भागों में बांटा गया है। पहला भाग रूसी ऑर्बिटल सेगमेंट (आरओएस) है जो रूस द्वारा संचालित है और दूसरा हिस्सा संयुक्त राज्य अमेरिका ऑर्बिटल सेगमेंट (यूएसओएस) है जो अमेरिका द्वारा अन्य देशों के साथ मिलकर चलाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *