हाल ही में नमस्ते थाईलैंड फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किस शहर में किया गया?

उत्तर – नई दिल्ली

नई दिल्ली में 15-16 जून, 2019 के दौरान नमस्ते थाईलैंड फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। यह थाईलैंड फिल्म फेस्टिवल का तीसरा संस्करण था।

मुख्य बिंदु

नमस्ते थाईलैंड फिल्म फेस्टिवल एक वार्षिक उत्सव है, इसका उद्देश्य थाईलैंड की सांस्कृतिक विविधता तथा विशिष्टता को रेखांकित करना है। इसके द्वारा भारत और थाईलैंड के बीच की दूरी को पाटने का प्रयास किया जाता है।

इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन रॉयल थाई एम्बेसी द्वारा किया गया, इस उत्सव का उद्घाटन भारत में थाईलैंड के एम्बेसडर चुटिन्तोर्न द्वारा किया गया।

इस उत्सव में थाईलैंड की उन 6 फिल्मों को प्रदर्शित किया गया, जिनके द्वारा थाईलैंड की संस्कृति तथा परंपरा की झलक दिखती है। इस उत्सव में “फ्रेंड जोन”, “2215, होमस्टे”, “द प्रॉमिस”, “द लीजेंड ऑफ़ मुय थाई : 9 सत्रा” तथा “सडनली ट्वेंटी” इत्यादि फिल्मों को प्रदर्शित किया गया।

थाईलैंड

थाईलैंड दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश  है, इसे पहले स्याम कहा जाता था। थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में स्थित है, इसका कुल क्षेत्रफल 5,13,120 वर्ग किलोमीटर है। थाईलैंड के उत्तर में म्यांमार तथा लाओस हैं, इसके पूर्व में लाओस तथा कंबोडिया हैं। इसके दक्षिण में थाईलैंड व मलेशिया की खाड़ी है, जबकि इसके पश्चिम में अंदमान सागर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *