आग से रोम शहर कब खाक हुआ था?

आग से रोम शहर 19 जुलाई 64 में खाक हुआ था| इस आग में 70% शहर तबाह हो गया था। सर्कस के पास लगी आग तेजी से पूरे शहर में फैल गई थी। उस वक्त रोम में ज्यादातर लोग लकड़ी के घरों में रहते थे। इसलिए उनके घरों ने आग के ईंधन का काम किया। इसे काबू में पाने में करीब 9 दिन लगे। तब तक 70% शहर खाक हो चुका था। इस आग में शहर की ऐतिहासिक इमारतें तक खाक हो गईं और हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। आग इतनी भीषण थी कि पुरातत्व विशेषज्ञों को जमीन के 20 फीट नीचे तक आग के अवशेष मिले थे। कहा जाता है कि यह आग रोम के शासक नीरो ने लगवाई थी और वो आग को देखकर अपने महल से गाना गा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *