भारत के कच्चे तेल उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने हाल ही में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए अपना डाटा जारी किया। इन आंकड़ों के अनुसार, भारत का कच्चा तेल उत्पादन 30.5 मिलियन टन तक गिर गया। 2019-20 में यह 32.17 मिलियन टन था।

मुख्य बिंदु

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े इस प्रकार हैं:

तेल

  • भारत का कच्चा तेल उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में 2020-21 में 5% कम हुआ।
  • तेल और प्राकृतिक गैस निगम (Oil and Natural Gas Corporation) ने 2019-20 की तुलना में 2020-21 में 2% कम तेल का उत्पादन किया। 2020-21 में, ONGC द्वारा उत्पादित तेल 2 मिलियन टन था। दो महीने से अधिक समय तक चलने वाले राष्ट्रीय लॉकडाउन में कुछ क्षेत्रों को पूरी तरह से बंद कर दिया था।
  • ऑयल इंडिया लिमिटेड ने 4% कम तेल का उत्पादन किया।

प्राकृतिक गैस (Natural Gas)

वर्ष 2020-21 में प्राकृतिक गैस का उत्पादन 28.67 बिलियन क्यूबिक मीटर था। यह 2019-20 के उत्पादन से 8% कम था। हालांकि, मार्च 2021 में, देश के समग्र प्राकृतिक गैस उत्पादन में वृद्धि होने लगी क्योंकि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने केजी बेसिन क्षेत्रों से अपना उत्पादन शुरू कर दिया। रिलायंस ने केजी बेसिन में दिसंबर 2020 में प्राकृतिक गैस का उत्पादन शुरू किया। यह अब 1.3 मिलियन क्यूबिक मीटर प्रति दिन की दर से गैस का उत्पादन कर रही है।

कच्चे तेल की रिफाइनरी (Crude Oil Refineries)

  • भारत के निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों ने मिलकर 2020-21 में 13% कम कच्चे तेल का प्रसंस्करण किया।2020-21 में, देश में संसाधित होने वाले कच्चे तेल की कुल मात्रा 7 मिलियन टन थी।
  • सार्वजनिक क्षेत्र की रिफाइनरियों जैसे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 12% कम कच्चे तेल का प्रसंस्करण किया।2020-21 में, सार्वजनिक क्षेत्रों द्वारा संसाधित कच्चा तेल 5 मिलियन टन था।
  • 2020-21 के दौरान, रिफाइनरियों ने 2% कम पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन किया।

आयात

  • भारत का लगभग 85% कच्चा तेल आयात किया जाता है।
  • 2020-21 में, भारत ने अपने कच्चे तेल के आयात पर 9 बिलियन डालर खर्च किए।
  • भारत ने 2020-21 में 2 मिलियन टन कच्चे तेल का आयात किया।
  • 2019-20 में, भारत ने अपने कच्चे तेल के आयात पर 4 बिलियन अमरीकी डालर खर्च किए थे।
  • 2019-20 में, भारत ने 227 मिलियन टन कच्चे तेल का आयात किया था।

मांग

  • 2020-21 में देश में पेट्रोलियम उत्पादों की मांग 9% तक गिर गई।2020-21 में, भारत ने 6 मिलियन टन पेट्रोलियम उत्पादों का उपभोग किया।
  • 2019-20 में, भारत ने 1 मिलियन टन पेट्रोलियम उत्पादों का उपभोग किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *