ला पेरोज़ (La Pérouse) नौसैनिक अभ्यास शुरू हुआ

बंगाल की खाड़ी में नौसैनिक ड्रिल ‘ला पेरोज’ (La Perouse) अभ्यास शुरू हो गया है। इस अभ्यास में अन्य क्वाड देश ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका भी भाग ले रहे हैं। यह अभ्यास 5 अप्रैल से 7. के बीच आयोजित किया जा रहा है।

मुख्य बिंदु

भारतीय नौसेना जहाज आईएनएस सतपुड़ा (INS Satpura) और आईएनएस किल्टन  (INS Kiltan) के साथ P8I लॉन्ग रेंज मैरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट पहली बार इस अभ्यास में हिस्सा ले रहा है। भारतीय नौसेना के जहाज और विमान फ़्रांसिसी नौसेना, रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी, जापान मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) और अमेरिकी नौसेना (USN) के जहाजों के साथ इस अभ्यास में शामिल होंगे।
इस अभ्यास में फ्रांस की ओर से टोननेर (Tonnerre) और फ्रिगेट सर्कुफ (Surcouf) हिस्सा लेंगे।  अमेरिका की नौसेना की ओर से इस अभ्यास में उभयचर परिवहन डॉक जहाज समरसेट (Somerset) हिस्सा लेगा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से इसमें Her Majesty’s Australian Ships (HMAS) Anzac हिस्सा लेगा। जबकि जापान मैरिटाइम सेल्फ डिफेंस शिप (JMSDF) डिस्ट्रॉयर Akkono इसमें जापान का प्रतिनिधित्व करेगा।

महत्व

यह अभ्यास मैत्रीपूर्ण नौसेनाओं के बीच उच्च स्तर के तालमेल, समन्वय और अंतर-संचालन को प्रदर्शित करेगा। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना की हिस्सेदारी मैत्रीपूर्ण नौसेनाओं के साथ साझा मूल्यों को दर्शाती है। यह अभ्यास समुद्र की स्वतंत्रता और एक खुले, समावेशी हिन्द-प्रशांत क्षेत्र और एक नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता सुनिश्चित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *