हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2021 में 85वें स्थान पर रहा भारत
हाल ही में हेनले पासपोर्ट इंडेक्स को अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ द्वारा लॉन्च किया गया। इस सूचकांक को लॉन्च करने के लिए लगभग 227 विभिन्न यात्रा स्थलों पर विचार किया गया है। इस इंडेक्स को उन गंतव्यों की संख्या के आधार पर जारी किया जाता है जिन्हें धारक बिना वीजा के एक्सेस कर सकते हैं।
मुख्य बिंदु
- नेपाल 104वें स्थान पर और पाकिस्तान 107वें स्थान पर पाकिस्तान “सबसे खराब पासपोर्ट” श्रेणी में बने हुए है। पाकिस्तान के पास 32 देशों का वीजा-मुक्त स्कोर था और नेपाल के पास 38 देशों का वीजा मुक्त स्कोर था।
- अफगानिस्तान, इराक और सीरिया जैसे देश 26, 28 और 29 के स्कोर के साथ सबसे खराब पासपोर्ट वाले देश है।
- इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जापानी नागरिक 191 देशों की यात्रा कर सकते हैं और जापान इस सूचकांक में पहले स्थान पर है।
- 190 के स्कोर के साथ सिंगापुर दूसरे स्थान पर है।
- 189 के स्कोर के साथ दक्षिण कोरिया और जर्मनी तीसरे स्थान पर थे।
- यूके, यूएसए, न्यूजीलैंड और स्विट्जरलैंड जैसे देश सातवें स्थान पर थे।उन्हें दुनिया में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट माना जाता है। उनका स्कोर 185 था।
- ऑस्ट्रेलिया 184 के स्कोर के साथ आठवें स्थान पर है।
- हेनले पासपोर्ट इंडेक्स मेंभारत 85 वें स्थान पर रहा । हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत ने 58 का स्कोर हासिल किया।
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स, 2021
पिछले 16वर्षों में, हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के शीर्ष पर यूरोपीय संघ के देशों, संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन रहे है। इस साल, एशिया प्रशांत देश जापान प्रथम स्थान पर है।
पासपोर्ट इंडेक्स क्या है?
पासपोर्ट इंडेक्स एक ऑनलाइन टूल है। यह वीजा-मुक्त यात्रा विकल्प के बारे में जानकारी प्रदान करता है। पासपोर्ट इंडेक्स में वर्ल्ड ओपननेस स्कोर, वीजा-फ्री स्कोर और ग्लोबल मोबिलिटी स्कोर शामिल हैं।