आज नागालैंड मना रहा है अपना 58वां राज्यत्व दिवस
नागालैंड आज अपना 58वां राज्यत्व दिवस मना रहा है। 1 दिसंबर, 1963 को नागालैंड भारत का 16 वाँ राज्य बना था। इस राज्य का औपचारिक उद्घाटन भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एस राधाकृष्णन द्वारा किया गया था। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने नागालैंड के लोगों को उनके राज्य दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। नागालैंड के राज्यत्व दिवस के साथ ही आज नागालैंड में हॉर्नबिल फेस्टिवल की शुरुआत भी हुई।
हॉर्नबिल फेस्टिवल
हर साल हॉर्नबिल त्योहार पूर्वोत्तर क्षेत्र और नागालैंड राज्य में 1 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच मनाया जाता है। इस त्योहार का नाम भारतीय हॉर्नबिल नामक पक्षी के नाम पर रखा गया है। पहली बार इस फेस्टिवल के 21वें संस्करण का आयोजन 1 दिसंबर से 5 दिसम्बर तक डिजिटल रूप से मनाया जाएगा। इस त्योहार की शुरुआत (1 दिसंबर) नागालैंड के राज्य दिवस के अवसर पर होती है। यह उत्सव नागालैंड के लोक नृत्यों, पारंपरिक संगीत, स्थानीय व्यंजन, हस्तशिल्प, कला कार्यशालाओं आदि के माध्यम से समृद्ध और विविध नागा संस्कृति को प्रदर्शित करता है।
नागालैंड
नागालैंड भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित है। इसकी सीमा अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर और म्यांमार से लगती है। नागालैंड का क्षेत्रफल 16,579 वर्ग किलोमीटर है, जबकि इसकी संख्या लगभग 20 लाख है। राज्य के रूप में नागालैंड की स्थापना 1 दिसम्बर, 1963 को हुई थी। वर्तमान में नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो हैं,जबकि राज्यपाल आर.एन. रवि हैं।