हाल ही में दूरदर्शन ने “वतन” नामक देशभक्ति गीत लांच किया है, इस गीत के गायक कौन हैं?

उत्तर – जावेद अली

स्वतंत्रता दिवस 2019 के लिए दूरदर्शन ने “वतन” नामक देशभक्ति गीत लांच किया है, इस गीत को केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली में लांच किया। इस गीत का निर्माण दूरदर्शन ने किया गया है, इस गीत के द्वारा नये भारत पर प्रकाश डाला गया है। इस गीत में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, स्टेचू ऑफ़ यूनिटी तथा चंद्रयान-2 जैसी उपलब्धियों को रेखांकित किया गया है। इस गीत में देश के वीर सैनिकों तथा शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया है। इस गीत को प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक जावेद अली द्वारा गया है। इस गीत के लिरिक्स आलोक श्रीवास्तव द्वारा लिखे गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *