अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति का नया मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?

उत्तर –  लौसेन

ओलिंपिक खेलों की 125वीं वर्षगाँठ के अवसर पर स्विट्ज़रलैंड के लौसेन में अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया गया।

मुख्य बिंदु

अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति की स्थापना पिएरे डी कोउबेर्तिन द्वारा की गयी थी। इसका उद्देश्य विश्व भर में शांतिपूर्ण प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना था। ओलिंपिक खेल विश्व शान्ति तथा आशा का सूचक है।

ओलिंपिक हाउस का निर्माण पूर्व ओलिंपिक मुख्यालय के स्थान पर किया गया है, इसमें 95% मटेरियल का पुनरुपयोग किया गया है। इस भवन में उर्जा के लिए नवीकरणीय उर्जा के लिए सौर उर्जा का उपयोग किया गया है। इस भवन का निर्माण 145 मिलियन डॉलर की लागत से किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति

यह एक गैर-सरकारी खेल संस्था है, इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के लौसेन में स्थित है। इसकी स्थापना पिएरे डी कोउबेर्तिन तथा देमेत्रिउस विकेलास ने 23 जून, 1894 को फ्रांस के पेरिस में की गयी थी। यह संस्था ग्रीष्मकालीन तथा शीतकालीन ओलिंपिक खेलों का आयोजन करती है। अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति में 206 राष्ट्रीय ओलिंपिक समितियां सदस्य के रूप से शामिल हैं। इसके मौजूदा अध्यक्ष जर्मनी के थॉमस बाक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *