अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 21 जून

योग का अभ्यास करने के कई लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उदेश्य से विश्व भर में 21 जून, 2019 को पांचवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। इस वर्ष का विषय “Yoga for Climate Change” है। इस दिवस के मौके पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखण्ड के रांची में एक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IYD)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने का विचार सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्र्स्तवित किया गया था। बाद में दिसंबर 2014 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा सर्वसम्मति से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गयी। यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र की ‘वैश्विक स्वास्थ्य और विदेश नीति’ की कार्यसूची के तहत अपनाया गया था। इस दिवस के लिए 21 जून की तारीख का चयन इसलिए किया गया क्योंकि यह दिन उत्तरी गोलार्ध (ग्रीष्मकालीन संक्रांति) का सबसे लंबा दिन होता है जिसका दुनिया के कई हिस्सों में विशेष महत्व है, साथ ही आध्यात्मिक कार्यों के लिए भी यह दिन विशेष माना जाता है। 21 जून 2015 को विश्व का पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईवाईडी) मनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *