भारत ने हाल ही में किस देश को अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन का आयोजन के लिए 15 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता प्रदान की है?

उत्तर – नाइजर

भारत ने नाइजर को अफ्रीकन यूनियन के शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए 15 मिलियन डॉलर की सहायता प्रदान की। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन 7-8 जुलाई, 2019 के दौरान नाइजर के निअमे शहर में किया जायेगा। नाइजर पहली बार अफ्रीकन यूनियन के शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

मुख्य बिंदु

नाइजर को यह सहायता नाइजर में भारत के एम्बेसडर राजेश अग्रवाल ने नाइजर के विदेश मंत्री को सांकेतिक रूप से प्रदान की। भारत की इस सहायता से दोनों देशों के बीच सम्बन्ध मज़बूत होंगे। इससे भारत को चीनी दबदबे को कम करने में भी सहायता मिलेगी।

अफ्रीकन यूनियन (अफ्रीकी संघ)

अफ्रीकी संघ एक महाद्वीपीय संघ है, इसमें अफ्रीका के 55 देश शामिल हैं। इसका उद्देश्य अफ्रीकी देशों के बीच एकता को मज़बूत करना है। अफ्रीकी संघ की स्थापना 26 मई, 2001 को इथियोपिया की राजधानी आदिस अबाबा में की गयी थी, इसे 9 जुलाई, 2002 को दक्षिण अफ्रीका में लांच किया गया था। इसकी स्थापना आर्गेनाइजेशन ऑफ़ अफ्रीकन यूनिटी के स्थान पर की गयी थी। इसकी अधिकारिक भाषाएँ हैं : अरबी, फ़्रांसिसी, अंग्रेजी, पुर्तगाली, सोमाली, स्पेनिश, स्वाहिली तथा अफ्रीकी भाषाएँ।

अफ्रीकी संघ के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं :

  • सदस्य देशों के बीच एकता को मज़बूत करना।
  • सदस्य देशों की संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता तथा स्वतंत्रता की सुरक्षा करना।
  • महाद्वीप में राजनीती, सामाजिक तथा आर्थिक को बढ़ावा देना।
  • अफ्रीकी महाद्वीप तथा लोगों के हितों की सुरक्षा करना।
  • अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना।
  • महाद्वीप में शांति, सुरक्षा तथा स्थायित्व को बढ़ावा देना।
  • लोकतंत्र तथा सुशासन को बढ़ावा देना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *